Home Politics कब लागू होगा महिला आरक्षण कानून ?  

कब लागू होगा महिला आरक्षण कानून ?  

2024 की जनगणना के बाद लागू होगा ये कानून

by Live Times
0 comment
कब लागू होगा महिला आरक्षण कानून?, 2024 की जनगणना के बाद लागू होगा ये कानून

16 दिसंबर 2023

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिला आरक्षण कानून लागू किए जाने को लेकर एक अहम बयान दिया है। वित्त मंत्री ने कहा कि 2024 की जनगणना के बाद ये काननू लागू करने के लिए केंद्र सरकार कदम उठाएगी। निर्मला सीतारमण ने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक इसलिए हकीकत बन गया। क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका पर हमेशा यकीन जताया है।

सीतारमण ने कहां दिया बयान ?

दरअसल निर्मला सीतारमण ने दक्षिण कन्नड़ जिले के मूडबिदरी में वीरागना रानी अब्बक्का के नाम पर स्मारक डाक टिकट जारी किया। इस मौके पर उन्होंने महिला आरक्षण को लेकर ये बयान दिया।

महिला आरक्षण बिल कब बना कानून ?  

आपको बता दें कि लोकसभा और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण देने के बिल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 29 सितंबर 2023 को मंजूरी दी। जिसके बाद ये बिल कानून बना। इससे पहले नारी शक्ति वंदन बिल के नाम से ये 20 सितंबर को लोकसभा और 21 को राज्यसभा से पारित हुआ था।  

कैसे होगा लागू ?

राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद नारी शक्ति वंदन कानून बन तो गया है। लेकिन इसे लागू करने के लिए राज्यों से मंजूरी के अलावा जनगणना और परिसीमन के बाद ही लागू हो सकेगा।

देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए Livetimes News के साथ जुड़े रहें।

देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें FACEBOOK पर लाइक करें या TWITTER पर फॉलो करें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00