Home Politics राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार

राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार

22 मंत्रियों को दिलाई गई शपथ

by Live Times
0 comment
राजस्थान में मंत्रिमंडल का विस्तार, 22 मंत्रियों को दिलाई गई शपथ

30 दिसंबर 2023

राजस्थान में भजनलाल शर्मा कैबिनेट का विस्तार हुआ। 22 को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इसमें 12  कैबिनेट, 5 राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, और पांच राज्यमंत्री बनाए गए हैं। राज्यपाल कलराज मिश्र ने राजभवन में विधायकों को मंत्री पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कैबिनेट मंत्री

डॉ. किरोड़ी लाल मीणा, गजेंद्र सिंह खींवसर, राज्यवर्धन सिंह राठौड़, बाबूलाल खराड़ी, मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सुरेश सिंह रावत, अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत, हेमंत मीणा, कन्हैयालाल चौधरी और सुमित गोदारा।

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

संजय शर्मा, गौतम कुमार, झाबर सिंह खर्रा, सुरेंद्र पाल सिंह टीटी, हीरालाल नागर

राज्यमंत्री

ओटाराम देवासी, डॉ. मंजू बाघमार, विजय सिंह चौधरी, के के बिश्नोई और जवाहर सिंह बेढम

आपको बता दें कि राजस्थान में भजनलाल शर्मा ने 15 दिसंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ विधायक दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है।

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में भाजपा ने 115 सीटें। जबकि कांग्रेस ने 69 सीटों पर विजय पाई है। कैबिनेट विस्तार में सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी को भी मंत्री बनाया गया हैं, जो करणपुर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर पांच जनवरी को मतदान होगा।

गौरतलब है कि करणपुर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था, जिसके कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया। अब इस सीट पर अब पांच जनवरी को मतदान होगा। भाजपा ने पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल जबकि कांग्रेस ने कुन्नर के बेटे रुपिंदर सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए Livetimes News के साथ जुड़े रहें।

देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें FACEBOOK पर लाइक करें या TWITTER पर फॉलो करें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00