Home Religious जनता के लिए खुले राम मंदिर के कपाट

जनता के लिए खुले राम मंदिर के कपाट

रामलला के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

by Farha Siddiqui
0 comment
Ram temple doors open for public

23 january 2024

अयोध्या में भगवान राम विराजमान हो गए हैं। आज से भव्य राम मंदिर के द्वार जनता के लिए खोल दिए गए हैं। मंदिर के कपाट खुलने से लोंगो अलग ही उत्साह देखने को मिला। मंदिर का मुख्य द्वार खुलने के बाद भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 3 बजे से ही राम लला के दर्शन करने के लिए लोग कतार में खड़े हो गए। बड़ी संख्या में श्रद्धालु परिसर की तरफ जाने वाले राम पथ के साथ मुख्य प्रवेश द्वार के पास इकट्ठा हो गए।

जाने कब होंगे आपको रामलला के दर्शन

प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अब मंदिर सभी के लिए खोल दिया गया है। अब कोई भी रामलला के दर्शन कर सकता है। बताया जा रहा है, कि पहले दिन लगभग एक लाख से ज़्यादा श्रद्धालुओं यहां आए है। सुबह सात बजे से 11.30 तक और दोपहर 2 बजे से शाम सात बजे तक भगवान राम के दर्शन कर सकते हैं।

हज़ारों लोग ऐतिहासिक पल के बने साक्षी

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की। उनके साथ संघ प्रमुख मोहन भागवत, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल भी मौजूद रहीं। अयोध्या में हज़ारों लोग इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बने। अभिजीत मुहुर्त में भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा की गई है। इस समारोह में प्रमुख पुजारी लक्ष्मीकांत दीक्षित थे, जो कि मुख्य यजमान भी रहे।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00