Home RegionalHaryana Haryana Election Result 2024 Live : हरियाणा में किस पार्टी से कौन जीता ? देखें 90 सीटों की डिटेल्स

Haryana Election Result 2024 Live : हरियाणा में किस पार्टी से कौन जीता ? देखें 90 सीटों की डिटेल्स

by Preeti Pal
0 comment
election

Haryana Election Result 2024 Live : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी ने लगातार तीसरी बार जीत हासिल है. इसके साथ ही वह प्रदेश में सरकार भी बनाने जा रही है.

08 October, 2024

Haryana Election Result 2024 Live : हरियाणा की सभी 90 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं. भारतीय जनता पार्टी राज्य की 90 सीटों में से 48 पर जीत हासिल कर तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है. वहीं, कांग्रेस ने पिछले चुनाव की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करते हुए 37 सीटों पर जीत दर्ज की है.

भारतीय निर्वाचन आयोग (Election Commission of India) के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी को हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 (Haryana Assembly Elections 2024) में 39.94 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 39.09 प्रतिशत मत हासिल हुए. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी को 1.79 प्रतिशत मत जबकि जननायक जनता पार्टी को 0.90 वोट ही हासिल हुए. इंडियन नेशनल लोकदल की बात करते तो उसे 4.14 प्रतिशत मिले हैं. 

हरियाणा विधानसभा 90 सीटों का हाल

1 ऐलनाबाद – कांग्रेस से भरत सिंह बैनीवाल की जीत
2 नूंह – कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद की जीत
3 डबवाली – INLD के आदित्य देवीलाल के हाथ लगी जीत
4 रेवाड़ी – BJP से लक्ष्मण सिंह यादव की जीत
5 जगाधरी – कांग्रेस से अकरम खान की जीत
6 फरीदाबाद – BJP से विपुल गोयल की जीत
7 महम – कांग्रेस से बलराम दांगी की जीत
8 शाहाबाद- कांग्रेस से राम करण की जीत
9 अंबाला कैंट – कांग्रेस से निर्मल सिंह मोहड़ा की जीत
10 अटेली – BJP की आरती राव ने मारा मैदान
11 इंद्री – भारतीय जनता पार्टी के राम कुमार कश्यप ने मारी बाजी
12 थानेसर- कांग्रेस से अशोक कुमार अरोड़ा की जीत
13 नांगल चौधरी – कांग्रेस से मंजू चौधरी की जीत
14 पानीपत सिटी- BJP से प्रमोद कुमार विज की जीत
15 रोहतक- कांग्रेस के भरत भूषण बत्रा की जीत हासिल हुई
16 गढ़ी सांपला किलोई – कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की जीत
17 रादौर- BJP से श्याम सिंह राणा की जीत
18 कालांवाली- कांग्रेस से शीशपाल केहरवाला की जीत
19 महेन्द्रगढ़ – BJP से कंवर सिंह की जीत
20 पंचकुला – कांग्रेस से चंदर मोहन की जीत
21 लोहारू – कांग्रेस से राजबीर फरटिया की जीत
22 बादशाहपुर – BJP से राव नरबीर सिंह की जीत
23 समालखा – BJP से मनमोहन भड़ाना की जीत
24 सोहना – BJP के तेजपाल तंवर ने जीत हासिल की
25 यमुनानगर – BJP से घनश्याम दास की जीत
26 पटौदी- BJP से बिमला चौधरी की जीत
27 झज्जर- कांग्रेस की गीता भुक्कल ने जीत की हासिल
28 भिवानी – BJP से घनश्याम सराफ की जीत
29 सिरसा – कांग्रेस से गोकुल सेतिया की जीत
30 जींद – BJP से डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा की जीत
31 पेहोवा- कांग्रेस से मनदीप चट्ठा की जीत
32 गोहाना- BJP से अरविंद कुमार शर्मा की जीत
33 होडल- BJP के जगदीश नायर जीते
34 राई – BJP से कृष्णा गहलावत की जीत
35 खरखौदा – BJP से पवन खरखौदा की जीत
36 हथीन- कांग्रेस से मो. इसराईल की जीत
37 रतिया- कांग्रेस से जरनैल सिंह की जीत
38 सफीदों – BJP से राम कुमार गौतम की जीत
39 सोनीपत – BJP से निखिल मदान की जीत
40 तोशाम – BJP से श्रुति चौधरी की जीत
41 रानियां- INLD से अर्जुन चौटाला की जीत
42 इसराना – BJP से कृष्ण लाल पंवार की जीत
43 तिगांव- BJP से राजेश नागर की जीत
44 गनौर – निर्दलीय देवेंद्र कादियान ने हासिल की जीत
45 बड़खल – BJP से धनेश अदलखा की जीत
46 नीलोखेड़ी – BJP से भगवान दास की जीत
47 पुनहाना- कांग्रेस से मोहम्मद इल्यास की जीत
48 घरौंडा- BJP से हरविंदर कल्याण की जीत
49 नारनौल – BJP से ओम प्रकाश यादव की जीत
50 बादली – कांग्रेस से कुलदीप वत्स की जीत
51 उकलाना – कांग्रेस से नरेश सेलवाल की जीत
52 फिरोजपुर झिरका- कांग्रेस से मम्मन खां की जीत
53 उचाना कलां – BJP से देवेंद्र चतुर्भुज अत्री की जीत
54 पानीपत ग्रामीण – BJP से महीपाल ढांडा की जीत
55 टोहाना – कांग्रेस से परमवीर सिंह की जीत
56 कालका- BJP से शक्ति रानी शर्मा की जीत
57 जुलाना – कांग्रेस से विनेश फोगाट की जीत
58 गुहला – कांग्रेस के देवेन्द्र हंस को मिली जीत
59 नरवाना – BJP से कृष्ण कुमार की जीत
60 फतेहाबाद – कांग्रेस से बलवान सिंह दौलतपुरिया की जीत
61 बाढड़ा – BJP से उमेद सिंह की जीत
62 पृथला – कांग्रेस से रघुबीर तेवतिया की जीत
63 बेरी – कांग्रेस से रघुवीर सिहं काद्यान की जीत
64 मुलाना- कांग्रेस से पूजा की जीत
65 बहादुरगढ़- निर्दलीय राजेश जून को मिली जीत
66 सढौरा – कांग्रेस से रेनू बाला की जीत
67 बवानी खेड़ा- BJP से कपूर सिंह की जीत
68 नारायणगढ़- कांग्रेस से शैली चौधरी की जीत
69 बरवाला – BJP से रणबीर गंगवा की जीत
70 बावल- BJP से डॉ कृष्ण कुमार की जीत
71 कलायत – कांग्रेस के विकास सहारण ने मारी बाजी
72 कैथल- कांग्रेस से आदित्य सुरजेवाला की जीत
73 आदमपुर – कांग्रेस के चंद्र प्रकाश को मिली विजय
74 नलवा – BJP से रणधीर पनिहार की जीत
75 नारनौंद – कांग्रेस के जस्सी पेटवाड़ ने हासिल की जीत
76 दादरी – BJP से सुनील सतपाल सांगवान की जीत
77 हिसार – निर्दलीय प्रत्याशी सावित्री जिंदल की जीत
78 कलानौर – कांग्रेस से शकुन्तला खटक की जीत
79 बल्लभगढ़- BJP से मूल चंद शर्मा की जीत
80 लाडवा- BJP से नायब सिंह सैनी की जीत
81 फरीदाबाद एनआईटी – BJP से सतीश कुमार फागना की जीत
82 बड़ौदा – कांग्रेस से इंदुराज सिंह नरवाल की जीत
83 पलवल – BJP से गौरव गौतम की जीत
84 गुड़गांव- BJP से मुकेश शर्मा की जीत
85 पुंडरी- BJP से सतपाल जाम्बा की जीत
86 करनाल- BJP से जगमोहन आनंद की जीत
87 अंबाला सिटी- कांग्रेस से निर्मल सिंह मोहरा की जीत
88 हांसी – BJP से विनोद भयाना की जीत
89 कोसली – BJP से अनिल यादव की जीत
90 असंध- BJP उम्मीदवार योगेंद्र सिंह राणा को चुनाव में जीत मिली

यह भी पढ़ेंः J&K Election Results 2024 Live Updates: 90 सीटों पर वोटों की गिनती, जानें किसने बनाई बढ़त

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00