Home EnvironmentWeather अभी ठंड और कोहरे से नहीं मिलेगी निजात

अभी ठंड और कोहरे से नहीं मिलेगी निजात

ठंड और कोहरे का, डबल अटैक

by Farha Siddiqui
0 comment
north india weather

23 january 2024

पूरे उत्तर भारत में इस समय ठंड का कहर देखा जा रहा है। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। ठंड के साथ घने कोहरे का डबल अटैक भी लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 5 दिनों तक उत्तर भारत के कईं राज्य जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और मध्य प्रदेश में बहुत घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

दिल्लीएनसीआर में भी घने कोहरे की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटों में दिल्ली-NCR में घने से बहुत घने कोहरे छाने की संभावना है। मौसम विभाग ने दिल्ली में येलो अलर्ट जारी किया है। दिन में आसमान साफ रहने की उम्मीद है। वैसे सोमवार को धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली थी।

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और मध्य प्रदेश इलाकों में कोहरे की वजह से रेल और सड़क के साथ-साथ हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है। इन राज्यों के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 3-7 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। 

पंजाब, हरियाणा में शीतलहर में कोई कमी नहीं

हरियाणा और पंजाब में चल रही शीतलहर के कम होने के कोई आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार को कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने कहा कि 2.8 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ करनाल हरियाणा में सबसे ठंडी जगह रही। राज्य की कुछ दूसरे इलाकों में फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। अंबाला में 4.6 डिग्री और भिवानी में 4.8 डिग्री पर भी ठंडी रात रही।

You may also like

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00