Home Sports दक्षिण अफ्रीका को 6-3 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंची फाइनल में

दक्षिण अफ्रीका को 6-3 से हराकर भारतीय महिला हॉकी टीम पहुंची फाइनल में

by Farha Siddiqui
0 comment
Group Pic of Indian women's hockey winning team

27 January 2024

टीम ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर बनाई वर्ल्ड कप में जगह

भारतीय महिला हॉकी टीम ने कमाल कर दिखाया है। महिला हॉकी टीम ने दक्षिण अफ्रीका पर 6-3 की शानदार जीत दर्ज कर एफआईएच हॉकी फाइव्स के फाइनल में जगह बना ली है।  भारतीय टीम की अक्षता अबासो ढेकाले, मारियाना कुजूर, मुमताज खान, रुतुजा दादासो पिसल, ज्योति छत्री और अजीमा कुजूर ने 26 जनवरी की रात हुए सेमीफाइनल मैच में जमकर गोल किए।

भारत और नीदरलैंड होंगे आमने-सामने

दक्षिण अफ्रीका की टीम ने भी भारतीय हॉकी टीम को कड़ी टक्कर दी। उनके टेशॉन डी ला रे, कप्तान टोनी मार्क्स और डिर्की चेम्बरलेन ने जमकर गोल दागे। पहले हाफ में दक्षिण अफ्रीका ने शानदार शुरूआत की। हालांकि, भारतीय टीम की गोलकीपर रजनी इतिमारपू ने काफी फुर्ती दिखाई। इसके बाद भी दक्षिण अफ्रीका की डी ला रे के करीबी रिवर्स शार्ट की वजह से उनकी टीम ने शुरूआत में दबदबा बनाया। हालांकि, ऐसा कुछ ही समय के लिए रहा, और भारतीय टीम 1-1 की बराबरी पर खड़ी हो गई।

मारियाना ने किया कमाल

दक्षिण अफ्रीका की कैप्टन टोनी ने अपने गोल से दक्षिण अफ्रीका को फिर बढ़त दिलाई, लेकिन भारत की मारियाना ने भी गोल करके इसका करारा जवाब देते हुए भारत को एक बार फिर बराबरी पर ला दिया। खेल के दूसरे हाफ में दक्षिण अफ्रीका ने तूफानी शुरूआत की, लेकिन वहां भी भारतीय गोलकीपर ने मोर्चा संभाल लिया।  पहली बार मुमताज के गोल से भारत ने मैच में बढ़त बनायी।

आखिरी के 5 मिनट रहे खास

खेल के आखिरी पांच मिनट में भारत की ज्योति ने दूसरी टीम की गोलकीपर को चकमा देकर गोल दाग दिया। फिर अजीमा ने गोल किया और स्कोर 6-2 पर पहुंचाया। हूटर बजने से करीब एक मिनट पहले दक्षिण अफ्रीका के लिए चेम्बरलेन ने गोल दागा।

खबरें और भी पढ़े: Latest Sports News In Hindi, खेल समाचार, स्पोर्ट् की ताज़ा ख़बरें

Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube Instagram

You may also like

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00