Home Politics तख्तापलट के बाद राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची बिहार

तख्तापलट के बाद राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची बिहार

रैली में शामिल होने के लिए लालू को मिला निमंत्रण

by Rashmi Rani
0 comment
Rahul's Bharat Jodo Nyay Yatra

29 Jan 2024

बिहार की सियासत में उथल-पुथल के बीच राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर बिहार पहुंच गए हैं। जानकारी के मुताबिक उनकी न्याय यात्रा बिहार के किशनगंज जिले में पहुंची है। जिसे कांग्रेस का गढ़ भी कहा जाता है। बता दें राहुल की न्याय यात्रा पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले से होते हुए सुबह में बिहार पहुंची, लेकिन राहुल गांधी ऐसे समय पर बिहार पहुंचे हैं, जब नीतीश कुमार की जेडीयू ने महागठबंधन का साथ छोड़ दिया है। बिहार के किशनगंज की पहचान मुस्लिम बाहुल्य इलाके के तौर पर होती है। यहां से कांग्रेस को हमेशा ही जीत मिली है।

क्या होंगे राहुल गांधी के कार्यक्रम
कांग्रेस नेता के मुताबिक राहुल गांधी किशनगंज में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो मंगलवार को पूर्णिया और बुधवार को कटिहार में एक बड़ी रैली करने वाले हैं। इस रैली में स्थानीय कांग्रेस और आरजेडी नेताओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। राहुल गुरुवार को अररिया जिले के रास्ते बंगाल पहुंचेंगे। फिर कुछ दिन बाद ही झारखंड के रास्ते एक बार फिर से राहुल की न्याय यात्रा बिहार में लौटेगी। अररिया में भी राहुल लोगों को संबोधित कर सकते हैं। कांग्रेस इस रैली के जरिए लोगों तक अपना चुनावी संदेश भी पहुंचाना चाहती है।

कांग्रेस की तरफ से लालू को गया निमंत्रण
कांग्रेस की रैली में शामिल होने के लिए RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य को निमंत्रण भी भेजा गया है। जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा पूर्णिया पहुंचेगी, तो इन लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। डिप्टी सीएम का पद गंवाने वाले तेजस्वी यादव के भी पूर्णिया में इस रैली में शामिल होने की उम्मीद जताई गई है।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00