Home National इंडियन नेवी में शामिल हुआ INS संधायक

इंडियन नेवी में शामिल हुआ INS संधायक

रक्षा मंत्री ने समुद्री लुटेरों को दी चेतावनी

by Rashmi Rani
0 comment
इंडियन नेवी में शामिल हुआ INS संधायक, रक्षा मंत्री ने समुद्री लुटेरों को दी चेतावनी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ‘आईएनएस संधायक’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया। आईएनएस संधायक चार ‘सर्वे वेसल लार्ज’ पोतों में से पहला है। राजनाथ सिंह ने कहा कि एसवीएल जहाज महासागरों के बारे में जानकारी लेने के अलावा देश के साथ-साथ दूसरों की रक्षा करने में काफी मदद करेगा। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी कि समुद्री लुटेरों और तस्करी में शामिल लोगों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

राजनाथ सिंह ने की भारतीय नौसेना की सराहना
राजनाथ सिंह ने कहा कि हिंद महासागर में अदन की खाड़ी, गिनी की खाड़ी जैसे कई बिंदु मौजूद हैं, जिनके जरिए बड़ी मात्रा में अंतरराष्ट्रीय व्यापार होता है। इन बिंदुओं पर कई खतरे बने रहते हैं, जिनमें सबसे बड़ा खतरा समुद्री डाकुओं से है। उन्होंने न केवल भारतीय जहाजों बल्कि मित्र देशों के जहाजों को भी सुरक्षा देने कि लिए भारतीय नौसेना की सराहना की।

110 मीटर लंबी है पोत
एक अधिकारी के मुताबिक, सिंह ने हिंद महासागर में अवैध और अनियमित तरीके से मछली पकड़ने को रोकने के साथ ही अलग देशों के बीच नेविगेशन, व्यापार और वाणिज्य की स्वतंत्रता बनाए रखने का संकल्प दोहराया। आईएनएस संधायक का निर्माण ‘गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स’ यानी जीआरएसई, कोलकाता में किया गया। बता दें कि 3,400 टन वजनी ये पोत 110 मीटर लंबी है। इसमें अत्याधुनिक उपकरण लगे हैं।

You may also like

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00