Home Religious बिल्ली के रोने से मिलते हैं ये 5 शुभ और अशुभ संकेत

बिल्ली के रोने से मिलते हैं ये 5 शुभ और अशुभ संकेत

बिल्ली का रोना कितना शुभ या अशुभ?

by Pooja Attri
0 comment
बिल्ली के रोने से मिलते हैं ये 5 शुभ और अशुभ संकेत

22 February 2024

हिंदू धर्म में शकुन शास्त्र को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इसमें कई ऐसे संकेतों का वर्णन किया हुआ है जो इंसान के जीवन से जुड़ी घटनाओं के बारे में बताती हैं। हमारे आस-पास जो भी घटित होता है, उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है। शकुन शास्त्र में बिल्ली के रोने के बारे में भी बताया गया है। बिल्ली के रोने को लोग बेहद अशुभ मानते हैं जिसके चलते रोती हुई बिल्ली को तुरंत भगा दिया जाता है। जानते हैं शकुन शास्त्र के अनुसार बिल्ली का रोना शुभ है या अशुभ…

शुभ या अशुभ?
शकुन शास्त्र के मुताबिक, घर में या घर के बाहर बिल्ली का रोना बेहद अशुभ होता है। मान्यतानुसार, बिल्ली का रोना किसी अनहोनी की ओर इशारा करता है। इसका अर्थ है कि आप या आपके परिवार के साथ को हादसा हो सकता है।

ये हैं संकेत

  1. अगर आपके घर या घर के बाहर बिल्ली रो रही है तो, ये इस बात का संकेत है कि उस घर के लोगों के साथ कुछ बुरा होने वाला है या फिर वो किसी बड़े संकट का सामना कर सकते हैं।
  2. अगर आपके घर में या घर के बाहर बिल्लियां आपस में झगड़ रही हैं तो, ये गृह क्लेश और धन हानि की ओर इशारा करता है।
  3. अगर आप किसी शुभ कार्य के लिए घर से बाहर जा रहे हैं और बिल्ली अचानक से रास्ता काट जाएं तो, बेहद अशुभ होता है। ऐसे कार्य में व्यक्ति को सफलता प्राप्त नहीं होती है।
  4. अगर बिल्ली चुपके से आपके घर आकर दूध पी जाए तो, ये धन हानि की ओर इशारा करता है।
  5. वहीं घर में दिवाली के दिन विल्ली का आना बेहद शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यतानुसार, इस शुभ दिन पर घर में बिल्ली आने से तिजोरी धन से हमेशा भरी रहती है।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00