Home Entertainment दीपिका पादुकोण के अलावा मां बनने वाली हैं ये एक्ट्रेसेस

दीपिका पादुकोण के अलावा मां बनने वाली हैं ये एक्ट्रेसेस

मां बनने वाली हैं बॉलीवुड की ये हसीनाएं

by Preeti Pal
0 comment
deepika

02 March 2024

बॉलीवुड की ज्यादातर फेमस एक्ट्रेस शादी कर चुकी हैं। कई मां बनने वाली हैं। हाल ही में बी-टाउन कपल रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने माता-पिता बनने की खुशखबरी दी है। दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं। हर तरफ से लोग कपल को बधाई दे रहे हैं। वहीं, सिर्फ दीपिका ही नहीं बल्कि कई और बॉलीवुड हसीनाएं हैं जो मां बनने वाली हैं। जानते हैं उनके बारे में….

यामी गौतम

एक्ट्रेस यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसी फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपने मां बनने की खबर सुनाई थी। उन्होंने डायरेक्टर-प्रोड्यूसर आदित्य धर से साल 2021 में शादी की थी।

ऋचा चड्ढा

‘फुरके’ की ‘भोली पंजाबन’ यानी एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा भी मां बनने वाली हैं। कुछ समय पहले ही ऋचा ने इस बारे में जानकारी दी थी।

नताशा दलाल

एक्टर वरुण धवन की पत्नी नताशा भी मां बनने वाली हैं। वरुण और नताशी की शादी 2021 में हुई थी। दोनों जल्द ही अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगे।

दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड के ‘बाजीराव’ और ‘मस्तानी’ यानी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर सुनाकर फैंस को खुश कर दिया। दीपिका सितंबर के महीने में बच्चे को जन्म देंगी।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने पिछले महीने ही अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। विराट और अनुष्का इससे पहले बेटी वामिका के माता-पिता बन चुके हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम ‘अकाय’ रखा है।

You may also like

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00