Home Lifestyle गैस की समस्या से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपचार

गैस की समस्या से छुटकारा पाने के 5 आसान घरेलू उपचार

by Pooja Attri
0 comment
gas

पेट में गैस बनना बहुत आम हो गया है। ये गैस आपके पेट से सीने की तरफ बढ़ती है और फिर आपको छाती में दर्द का एहसास होता है। क्या आप जानते हैं कि ये गैस आपके लिए खतरनाक भी हो सकती है। आइए जानते हैं सीने में जलन और गैस की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू तरीके।

13 March 2024

आज की व्यस्त ज़िन्दगी ने जीने का अंदाज़ ही बदल दिया है। साथ ही अनहेल्दी इटिंग हैबिट्स और इनएक्टिव लाइफस्टाइल ने सारी कसर ही पूरी कर दी है। इसी कारण तरह-तरह की बीमारियां पैदा होने लगती हैं। गैस्ट्रिक प्रॉब्लम उन्हीं में से एक है। आज इसी वजह से पेट में गैस बनना बहुत आम हो गया है। ये गैस आपके पेट से सीने की तरफ बढ़ती है और फिर आपको छाती में दर्द का एहसास होता है। क्या आप जानते हैं कि ये गैस आपके लिए खतरनाक भी हो सकती है। आइए जानते हैं सीने में जलन और गैस की समस्या से छुटकारा पाने के घरेलू तरीके।

हर्बल टी

अगर कभी आपको गैस की तकलीफ होती है तो आप तरल पदार्थ जैसे गर्म पानी या हर्बल चाय आदि का सेवन कर सकते हैं।

व्यायाम

आप कुछ ऐसे व्यायाम कर सकते हैं जिससे आपका डाइजेशन अच्छा रहे। थोड़ा टहलना भी आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

अदरक

आप अदरक की चाय बनाकर भी पी सकते हैं। इसको पीने से गैस नहीं बनती है। अदरक की जड़ पारंपरिक रूप से पाचन संबंधी समस्याओं में मदद के लिए इस्तेमाल की जाती रही है। आप इसकी जड़ का एक छोटा सा हिस्सा खा भी सकते हैं।

बादाम

बादाम भी सीने के दर्द में फायदा करता है। इसमें पॉली नैचुरल फैटी एसिड और मैग्नीशियम पाया जाता है। बादाम कोलेस्ट्राल और सीने में दर्द में कमी करता है। रोजाना पांच बादाम का सेवन करना अच्छा होगा।

हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। ये सीने की सूजन में कमी करता है। हल्दी पीने से सीने के दर्द में आराम मिलता है। आप रोजाना थोड़ी हल्दी गर्म दूध में मिलाकर पीजिये।

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00