Home Entertainment सिनेमाघरों में रिलीज हुई यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’

सिनेमाघरों में रिलीज हुई यामी गौतम की ‘आर्टिकल 370’

सिनेमाघरों में रिलीज हुई यामी गौतम की 'आर्टिकल 370'

by Preeti Pal
0 comment
सिनेमाघरों में रिलीज हुई यामी गौतम की आर्टिकल 370

23 February 2024

यामी गौतम की फिल्म ‘आर्टिकल 370’ आज सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फिल्म के ट्रेलर ने लोगों को काफी एक्साइट किया था जिसके बाद से उनकी उम्मीदें भी बढ़ गई थीं। यामी के अलावा फिल्म में अरुण गोविल, किरन कर्माकर, प्रियमणि और राज अर्जुन मुख्य किरदारों में हैं। यामी गौतम के पति आदित्य धर ही आर्टिकल 370 के प्रोड्यूसर हैं। साथ ही फिल्म को डायरेक्ट किया है आदित्य जम्बाले ने। आदित्य धर ने विक्की कौशल की फिल्म ‘उरीः द सर्जिकल स्ट्राइक’ डायरेक्ट की थी।

फिल्म की कहानी

‘आर्टिकल 370’ की कहानी कश्मीर के बुरहान चैप्टर से शुरू होते हुए पुलवामा हमले को दिखाती है। इसके बाद भारत सरकार का एक फैसला कैसे कश्मीर की तस्वीर बदल देता है, इसे दिखाया गया है। इस फिल्म में पार्लियामेंट के एक असली सीन को बड़ी खूबसूरती से रीक्रिएट किया गया है। किरण कर्मारकर ने बहुत ही शानदार काम किया है। इसके अलावा प्रधानमंत्री की भूमिका में अरुण गोविल भी अच्छे लगे हैं। वहीं, यामी गौतम भी अपने किरदार में फिट बैठती दिखीं। 2 घंटे 40 मिनट की ‘आर्टिकल 370’ आपको अपनी सीट से बांधे रखेगी। अगर आप भी देशभक्ति के ज़ज्बे से लबरेज़ कोई फिल्म देखना चाहते हैं तो ये ‘आर्टिकल 370’ एक बेहतर विकल्प साबित हो सकती है।

You may also like

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00