Home EnvironmentWeather भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद

भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद

कश्मीर में तापमान पहुंचा ज़ीरो डिग्री से नीचे

by Rashmi Rani
0 comment
भारी बर्फबारी के कारण हिमाचल में 250 सड़कें बंद, कश्मीर में तापमान पहुंचा ज़ीरो डिग्री से नीचे

9 February 2024

उत्तर भारत के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रही। यहां तक कि कश्मीर में तापमान ज़ीरो डिग्री से नीचे चला गया। साथ ही भारी बर्फबारी और भूस्खलन की वजह से हिमाचल प्रदेश में 250 से ज्यादा सड़कें बंद हो गईं। इसके अलावा हरियाणा और पंजाब में भी काफी ठंड रही। हालांकि देश की राजधानी दिल्ली में मौसम काफी सुहावना रहा। यहां का अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा।

43 सालों का रिकॉर्ड

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, श्रीनगर के साथ-साथ जम्मू-कश्मीर के कई हिस्सों में 43 सालों में इस साल जनवरी का महीना सबसे गर्म रहा। गुरूवार की रात श्रीनगर में तापमान ज़ीरो से दो डिग्री सेल्सियस नीचे की तुलना में शून्य से 5.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर में गुलमर्ग स्कीइंग रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस नीचे गिरा। वहीं, पहलगाम टूरिस्ट रिसॉर्ट में तापमान शून्य से 11.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

छाया रहा घना कोहरा

हिमाचल में लाहौल और स्पीति जिले के कुसुमसेरी में तापमान ज़ीरो से 14.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मंडी, बिलासपुर और सुंदरनगर में सुबह घना कोहरा छाया रहा। ऑफिसर्स ने जानकारी देते हुए कहा कि भूस्खलन और बर्फबारी की वजह से बंद हुईं सड़कों को खोलने के लिए काम जारी है। मनाली में भी शून्य से दो डिग्री नीचे तापपान दर्ज हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक, चंडीगढ़ में मिनिमम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो नॉर्मल से दो डिग्री कम है।

शीतलहर की चपेट में राजस्थान भी

पिछले कई दिनों से राजस्थान में बारिश और बूंदाबांदी से कई इलाके फिर से शीतलहर की चपेट में आ गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, बीती रात फतेहपुर में मिनिमम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वहीं, पिछले चौबीस घंटे में राज्य में मौसम ज्यादातर शुष्क रहा। हालांकि, कई इलाकों में शीतलहर देखी गई।

You may also like

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2025 Live Time. All Rights Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00