Home Health मिल्क से है एलर्जी? तो पिएं अखरोट का दूध, मिलेंगे 5 गजब के फायदे

मिल्क से है एलर्जी? तो पिएं अखरोट का दूध, मिलेंगे 5 गजब के फायदे

अखरोट मिल्क बनाने का तरीका

by Pooja Attri
0 comment
मिल्क से है एलर्जी? तो पिएं अखरोट का दूध, मिलेंगे 5 गजब के फायदे, अखरोट मिल्क बनाने का तरीका

29 February 2024

दूध एक संपूर्ण आहार है जिसका सेवन करना बच्चे से लेकर बड़े के लिए भी फायदेमंद होता है। इसके सेवन से आपकी हड्डियों को ही नहीं बल्कि पूरे शरीर को पोषण मिलता है। हालांकि, कई लोग लैक्टोज इनटोलरेंस होते हैं जिससे उनको डेयरी प्रोडक्ट्स से एलर्जी होती है। ऐसे लोग चाहकर भी दूध का सेवन नहीं कर सकते। अखरोट मिल्क ऐसे लोगों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन साबित हो सकता है। अखरोट एक ड्राय फ्रूट है जो ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन ई जैसे कई पॉवरफुल एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। अखरोट दूध के सेवन से आपको तनाव और एजिंग साइन्स को कम करने में मदद मिलती है। साथ अखरोट में मौजूद मैग्नीशियम और फास्फोरस दांतों और हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं। जानते हैं अखरोट दूध पीने के फायदे और बनाने का तरीका…

ऐसे बनाएं वॉलनट मिल्क

  1. सबसे पहले अखरोट को पानी में रातभर भिगोकर रख दें।
  2. फिर सुबह इसका पेस्ट बनाएं और 1 से 2 कप पानी एड करके ब्लेंड करें।
  3. अब इसको छानकर पिएं।

अखरोट मिल्क के फायदे

  1. अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स की अच्छी मात्रा मौजूद होती है जिससे कोलेजन के उत्पादन को बढ़ावा मिलता है।
  2. अखरोट का दूध स्किन इलास्टिसिटी और ग्लो को बढ़ाने में मददगार है। साथ इसके सेवन से एजिंग साइन्स को कम किया जा सकता है।
  3. अखरोट में पाइबर की भी अच्छी मात्रा मौजूद होती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो रोजाना मुट्ठी भर अखरोट खाएं।
  4. अखरोट मैग्नीशियम से भरपूर होता है जिससे बोन और मसल्स हेल्थ को बरकरार रखने में मदद मिलती है।
  5. अखरोट में हेल्दी फैट पाया जाता है। इसके सेवन से दिमाग को हेल्दी और एक्टिव रखने में मदद मिलती है। साथ ही फोकस और मेमोरी भी बढ़ती है।

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00