Home Lifestyle चेहरे से मुंहासों के जिद्दी निशान हटाने के 3 आसान तरीके

चेहरे से मुंहासों के जिद्दी निशान हटाने के 3 आसान तरीके

डार्क स्पॉट्स के लिए सिंपल होम रेमेडीज

by Pooja Attri
0 comment
चेहरे से मुंहासों के जिद्दी निशान हटाने के 3 आसान तरीके

24 February 2024

मुँह पर पिम्पल्स होना आम बात है लेकिन ये जब ठीक हो जाते हैं और उसके बाद इससे पड़े निशान के कारण जो परेशानियां होती हैं, असल में वही चिंता का विषय होता है। पिम्पल्स तो चार पांच दिनों में ठीक हो जाते हैं लेकिन इसके बाद स्किन क्लियर होने में कई दिन और अक्सर तो और भी ज़्यादा समय लग जाता है। कहीं आना जाना भी अच्छा नहीं लगता। पिम्पल्स से चेहरा खराब होता है और देखने में भी बुरा लगता है। इसको नज़रअंदाज़ करने का सबसे अच्छा तरीका है, ब्रेकआउट्स को रोकना और संतुलित आहार लेना है। हालांकि केवल आहार और लाइफ स्टाइल के अलावा भी बहुत कुछ ऐसा है जो पिम्पल्स के निशान को बढ़ाने में सहायक होता है।

ये पिम्पल्स के निशान आपके आत्मविश्वास पर भी असर डाल सकते हैं। लेकिन सवाल ये है कि पिंपल्स के दाग़ हटाने के उपाय क्या हैं और इन्हें कैसे दूर किया जाए? हालांकि, इसके लिए बहुत से तरीके हैं। सबसे अच्छा तो ये है कि आप नेचुरल होम रेमिडीज को ट्राई करिये, ये सबसे बेहतर उपचार है। जानते हैं पिंपल्स के निशान हटाने के आसान घरेलू उपचार…

कोकोनट ऑयल
नारियल तेल रिच, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है। यह एक प्रभावी घरेलू उपचार है जो पिम्पल्स के घावों को उभरने से रोकता है। विटामिन ई और के और एंटीऑक्सिडेंट के गुणों से भरा यह हेल्दी स्किन सेल्स के विकास में मदद करता है जो मुंहासों के निशान को दूर करने में बहुत सहायक होता है। आपको बस एक चम्मच नारियल का तेल लेना है और उस तेल को अपनी हथेलियों के बीच अच्छी तरह मलकर इसे अपने चेहरे के प्रभावित क्षेत्रों पर धीरे धीरे से लगाना है। इसके बेहतर परिणाम पाने के लिए इसे रात भर लगा रहने दें और सुबह मुँह धो लें। अच्छा यही होगा कि आप इसे रोजाना लगाएं।

ऑरेंज पील पाउडर
साइट्रिक एसिड से भरपूर संतरे के छिलके का पाउडर पिम्पल्स के निशानों को हल्का करने और त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। संतरे के छिलके का पाउडर उन लोगों के लिए एक वरदान है जो अपनी स्किन से पिंपल्स के दागों को हटाना चाहते हैं। इसके लिए एक एक चम्मच संतरे का पाउडर और शहद लें। संतरे के छिलके के पाउडर को बराबर भाग में शहद के साथ मिलाकर चिकना पेस्ट बनालें। इस पेस्ट को अपने चेहरे पर पिम्पल्स वाली जगहों पर लगाएं। इसे 10 से 15 मिनट तक लगा रहने दें और उसके बाद अपना मुँह गुनगुने पानी से धो लें। इसे हर दूसरे दिन एक बार लगाना बहुत लाभदायक होगा।

बेसन
पिंपल्स के निशान हटाने के लिए या नियमित फेस स्क्रब के रूप में इस्तेमाल करने के लिए बेसन बेहतर है। ये एल्कलाइन गुणों से भरपूर होता है और त्वचा के पीएच लेवल को बनाए रखता है। इससे त्वचा की अच्छी सफाई होती है। यही कारण है कि बेसन को एक स्किन क्लीनर के रूप में भी जाना जाता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको एक बड़ा चम्मच बेसन, थोड़ा गुलाब जल और नींबू का रस चाहिए होगा। बेसन, गुलाब जल और नींबू के रस को मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें। पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर समान रूप से लगाएं, विशेष रूप से पिम्पल्स से प्रभावित जगहों पर अधिक लगाएं। थोड़ी देर इसे सूखने दें और उसके बाद सादे पानी से मुँह धो लें। हर दूसरे दिन इसका उपयोग करें।

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00