Home Lifestyle झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए गिलोय का ऐसे करें इस्तेमाल

झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए गिलोय का ऐसे करें इस्तेमाल

गिलोय के इस्तेमाल से दूर होगा हेयर फॉल

by Rashmi Rani
0 comment
झड़ते बालों से छुटकारा पाने के लिए गिलोय का ऐसे करें इस्तेमाल, गिलोय के इस्तेमाल से दूर होगा हेयर फॉल

11 Feb 2024

गिलोय एक प्रकार की बेल है जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं। इसको पुराने समय से एक औषधी के तौर पर उपयोग किया जा रहा है। गिलोय के सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है जिससे आप कई गंभीर बीमारियों के बचे रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है गिलोय हेयर फॉल की समस्या को दूर करने में रामबाण साबित हो सकता है? गिलोय मास्क के इस्तेमाल से स्कैल्प हेल्दी बनी रहती है जिससे झड़ते-गिरते बालों को कंट्रोल किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं गिलोय हेयर मास्क बनाने और लगाने का तरीका…

गिलोय हेयर मास्क बनाने के लिए सामग्री
गिलोय की पत्तियां 5 से 6
एलोवेरा जेल 4 चम्मच
दही 1 बड़ा चम्मच
विटामिन ई कैप्सूल 1 (ऑप्शनल)

गिलोय हेयर मास्क कैसे बनाएं?
गिलोय हेयर मास्क के लिए सबसे पहले गिलोय की 5 से 6 पत्तियां लें।
फिर इसमें दही, एलोवेरा जेल और विटामिन ई की कैप्सूल डालें।
इसके बाद सारी चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार कर लें।
बस बनकर तैयार है गिलोय हेयर मास्क।

गिलोय हेयर मास्क कैसे अप्लाई करें?
इस मास्क को अप्लाई करने से पहले बालों को साफ कर लें।
फिर इसको बालों की स्कैल्प और लेंथ में अच्छी तरह से लगाएं।
इसको करीब 30 मिनट तक लगाकर छोड़ दें और हेयर वॉश कर लें।
अच्छे रिजल्ट के लिए इस मास्क को 8 से 10 दिन में एक बार जरूर लगाएं।

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसके लिए घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारी की मदद ली गई है। अपनी स्किन और सेहत के लिए कोई नुस्खा आजमाने से पहले कृप्या डॉक्टर्स की सलाह लें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00