BJP-NDA News: दिल्ली में शपथ के बाद BJP के नेतृत्व वाले NDA का शक्ति प्रदर्शन किया. दिल्ली के होटल में BJP और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग हुई.
BJP-NDA News: देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को BJP का मुख्यमंत्री 27 साल बाद सत्ता पर काबिज हुआ. गुरुवार को ही शपथ ग्रहण के बाद BJP यानि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले NDA ने शक्ति प्रदर्शन किया. दिल्ली के होटल में BJP और NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की मीटिंग हुई. साथ ही गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद रहे. मीटिंग की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने की. ऐसे में माना जा रहा है कि NDA ने इस मीटिंग के जरिए एकता और एकजुटता का संदेश दिया है.
कई राज्यों के CM-डिप्टी CM हुए शामिल
दरअसल, इस बैठक में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, महाराष्ट्र मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे-अजीत पवार, बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा-सम्राट चौधरी , गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी शामिल हुए.
वहीं, NDA में शामिल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू, उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण के साथ केंद्रीय मंत्री और JDU नेता ललन सिंह और संजय झा भी शामिल हुए. इस मीटिंग में मुख्यमंत्रियों-उपमुख्यमंत्रियों के अलावा केंद्रीय मंत्रियों को NDA के अन्य सहयोगियों को भी बुलाया गया था. ऐसे में माना जा रहा है कि दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के भव्य शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक मंच से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने NDA के सहयोगियों के साथ खड़े होकर ताकत दिखाई है.
यह भी पढ़ें: दिल्ली में रेखा गुप्ता को चुनकर BJP ने कर दिया ‘खेला’, क्या है महिला मुख्यमंत्री बनाने का राजनीतिक संदेश?
I.N.D.I.A. ब्लॉक में मचा बवाल
बता दें इसी साल के अंत में बिहार के विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. वहीं, अगले साल केरल, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और असम में भी विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में NDA के सहयोगियों ने ताकत के साथ एकजुटता दिखाकर विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A. ब्लॉक को बड़ा संदेश दिया है. पिछले साल हरियाणा और महाराष्ट्र के साथ ही इस साल दिल्ली में हार के बाद I.N.D.I.A. ब्लॉक में विवाद देखने को मिल रहा है.
I.N.D.I.A. ब्लॉक में शामिल दल एक दूसरे को जमकर कोस रहे हैं. I.N.D.I.A. ब्लॉक के नेतृत्व पर भी कई नेताओं ने सवाल उठाए हैं. वहीं, दूसरी ओर साल के 365 दिन और 24 घंटों काम करने वाली BJP ने NDA के साथ मिलकर दिल्ली की सत्ता हासिल करने के बाद बिहार के लिए तैयारी शुरू कर दी है. ऐसे में NDA का शक्ति प्रदर्शन कई मायनों में अहम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: चुनावी साल में RJD पर मंडरा रहा सबसे बड़ी टूट का खतरा! प्रदेश अध्यक्ष के बाद विधायक हुए नाराज
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram