Home Politics झारखंड के नए सीएम बनें चंपई सोरेन

झारखंड के नए सीएम बनें चंपई सोरेन

सीएम के साथ 2 और मंत्रियों ने ली शपथ

by Farha Siddiqui
0 comment
cm champai soren

02 February 2024

जेएमएम के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने आज सूबे के नए सीएम के तौर पर शपथ ले ली है।  उनके साथ दो और मंत्री आलमगीर आलम और सत्यनंद भुक्ता को राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने मंत्री पद की शपथ दिलाई। इससे पहले राज्यपाल ने चंपई सोरेन को सरकार बनाने का न्यौता दिया था। चंपई सोरेन को राज्यपाल ने कल मुख्यमंत्री नियुक्त किया था।

माना जा रहा है कि अब सोमवार को नई सरकार का शकितपरिक्षण होगा, जब उन्हें फ्लोर टैस्ट के जरिए बहुमत साबित करना होगा।

इससे पहले कल चंपई सोरेन ने राज्यपाल से जल्द से जल्द सरकार बनाने के उनके दावे को स्वीकार करने का आग्रह किया था, क्योंकि राज्य में ‘भ्रम’ की स्थिति बनी हुई थी और प्रदेश में कोई मुख्यमंत्री नहीं था। बुधवार को हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद से राज्य में मुख्यमंत्री न होने की वजह से राजनीतिक संकट गहरा गया था।

कौन है चंपई सोरेन?

चंपई सोरेन पिछली सरकार में खाद्य मंत्री रह चुके है। अर्जुन मंडा सरकार में भी वो मंत्री रहें है। चंपई सोरेन झारखंड टाइगर के नाम से भी मशहूर है, उन्हें अलग राज्य आंदोलन का योद्धा माना जाता है। 1991 में वो पहली बार निर्दलीय विधायक बने थे। जब उन्होंने सरायकेला से जीत हासिल की थी। चंपई सोरेन को शिबू सोरेन का बेहद करीबी माना जाता है। आदिवासी नेता चंपई सोरेन राज्य के 12वें और झारखंड के कोल्हान क्षेत्र से छठे मुख्यमंत्री हैं। कोल्हान क्षेत्र में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले शामिल हैं।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00