Home Politics 4 राज्यों में कांग्रेस का हाथ “आप” के साथ

4 राज्यों में कांग्रेस का हाथ “आप” के साथ

कांग्रेस और "आप" में बनी बात

by Farha Siddiqui
0 comment
4 राज्यों में कांग्रेस का हाथ आप के साथ

24 February 2024
कांग्रेस और “आप” में लंबे वक्त से गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत आखिरकार अपने आखिरी मुकाम पर पहुंच ही गई है। दोनों दल इंडिया अलाएंस के तहत आगामी लोकसभा चुनाव 4 राज्यों में मिलकर लड़ेंगे। पंजाब में दोनों दलो ने अलग-अलग चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गठबंधन का ऐलान आज दिल्ली में कांग्रेस और “आप” नेताओं ने किया। साथ ही दोनो ही पार्टियों ने लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का ऐलान भी कर दिया। पंजाब को छोड़कर हरियाणा, दिल्ली, गोवा, चंडीगढ़ और गुजरात में दोनो पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ेंगी।

गोवा से कांग्रेस लड़ागी चुनाव
गोवा की दो लोकसभा सीटें हैं जिनमें से एक पर “आप” आदमी पार्टी ने कुछ दिन पहले अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया था। “आप” ने गोवा दक्षिण सीट पर वेंजी वेइगास को अपना उम्मीदवार बनाया था। अब गठबंधन के तहत “आप”अपना उम्मीदवार यहां से वापस लेगी और कांग्रेस दोनों ही सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने गठबंधन की घोषणा करते हुए कहा, “गोवा को लेकर विस्तार से चर्चा हुई और फिर यह तय हुआ कि कांग्रेस दोनों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी।”

गुजरात में 2 सीटों पर “आप”
गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं और फिलहाल सभी सीटों पर बीजेपी का कब्ज़ा है। कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने राज्य की दो सीटों -भरूच और भावनगर सीट से अपने उम्मीदवारों का नाम घोषित कर दिया था। अब गठबंधन के तहत भी “आप” को यहा दो सीटें मिली हैं। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा, गुजरात की 26 सीटों मे से कांग्रेस 24 पर चुनाव लड़ेगी जबकि 2 सीटें भरूच और भावनगर में आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी।

हरियाणा में “आप” को 1 सीट
हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें हैं और सभी बीजेपी के पाले में है। आम आदमी पार्टी को कांग्रेस ने यहां पर कुरुक्षेत्र की सीट दी है जबकि बांकी 9 सीटों पर कांग्रेस खुद चुनाव लड़ेगी। कुरुक्षेत्र की सीट से फिलहाल बीजेपी के नायब सिंह सांसद हैं। कांग्रेस हरियाणा में 10 मे से 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, 1 कुरुक्षेत्र की सीट पर “आप” चुनावी मैदान में होगी।

चंडीगढ़ में कांग्रेस लड़ेगी चुनाव
चंडीगढ़ पर पहले आम आदमी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारने का ऐलान कर रही थी लेकिन अब आम आदमी पार्टी कांग्रेस का समर्थन करेगी। “आप” ने चंडीगढ़ सीट कांग्रेस को देने का फैसला किया है। मुकुल वासनिक ने कहा, ‘चंडीगढ़ पर लंबी चर्चा के बाद आखिर में ये फैसला लिया गया कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहां से चुनाव लड़ेगा।’

दिल्ली में 4-3 का फॉर्मूला
आम आदमी पार्टी दिल्ली में नई दिल्ली, वेस्ट दिल्ली, साउथ दिल्ली और ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस नॉर्थ ईस्ट, नॉर्थ वेस्ट और और चांदनी चौक सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यानि 4 सीटों पर आप और 3 पर कांग्रेस चुनावी मैदान में होगी। दिल्ली की सभी सात सीटों पर फिलहाल बीजेपी का कब्ज़ा है।

पंजाब में आमने-सामने कांग्रेस और आप
एक तरफ आम आदमी पार्टी और कांग्रेस 4 राज्यों में मिलकर चुनाव लड़ रही हैं तो वहीं दोनों दलों के बीच पंजाब में साथ चुनाव लड़ने को लेकर सहमति नहीं बन पाई। यानि यहां दोनों दल सभी सीटों पर आमने-सामने होंगे।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00