Home Politics गणतंत्र दिवस पर रक्षा मंत्री और RSS प्रमुख ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

गणतंत्र दिवस पर रक्षा मंत्री और RSS प्रमुख ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

आज भारत मना रहा है अपना 75वां गणतंत्र दिवस

by Rashmi Rani
0 comment
Republic Day wishes to the countrymen

26 Jan 2024

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राजनाथ सिंह ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि आप सभी को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। इस ऐतिहासिक मौके पर हम सभी देशवासियों को एक सशक्त और विकसित देश के रूप में स्थापित करने के संकल्प मजबूत करना है।

RSS प्रमुख ने लोगों से भाईचारे के साथ रहने की अपील की
वहीं RSS प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों से भाईचारे के साथ रहने की अपील की है। मोहन भागवत ने कहा कि भारत में कुछ ही सालों में विश्व गुरू बनने की क्षमता है। मोहन भागवत ने भारत के 75वें गणतंत्र दिवस के मौके पर नागपुर में संघ मुख्यालय पर तिरंगा फहराया। जिसके बाद समारोह को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हम धर्म के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। ये शक्ति हमेशा से ही हमारे साथ थी। 22 जनवरी को जब अयोध्या में रामलला विराजमान हुए थे, तो एक वातावरण बना था। इसी तरह आज के दिन भी एक वातावरण बना है। हमें भाईचारे के साथ रहना चाहिए और संविधान के सिद्धांतों का पालन करना चाहिए।

गणतंत्र दिवस का समारोह हो रहा आयोजन
आज भारत 75वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नेतृत्‍व में नई दिल्‍ली में कर्तव्‍य पथ पर गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन हो रहा है। बता दें भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी मिली थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ था। इसी दिन देश का संविधान लागू हुआ था।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00