Home Politics असम में कांग्रेस की हिमंत सरकार से भिड़ंत पर बोले कन्हैया कुमार

असम में कांग्रेस की हिमंत सरकार से भिड़ंत पर बोले कन्हैया कुमार

कहा - BJP ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ चाहती है रोकना

by Rashmi Rani
0 comment
kanhaiya Kumar on BJP

24 Jan 2024

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर भारत जोड़ो न्याय यात्रा को रोकने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। साथ ही कहा कि हम इनके फर्जी मुकदमों’ से डरने वाले नहीं है। कन्हैया ने ये दावा भी किया कि बीजेपी अन्याय के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बार-बार रोकने का प्रयास किया जा रहा है। हमारी न्याय यात्रा के गुजरने से कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, लेकिन वहीं बीजेपी के नेता को उसी मार्ग पर यात्रा की अनुमति मिलती है, यह कौन सा न्याय है।

राहुल गांधी के ‘पांच न्याय’ मंत्र
राहुल गांधी के घोषित ‘पांच न्याय’ युवा न्याय, नारी न्याय, भागीदारी न्याय, किसान न्याय और श्रमिक न्याय के बारे में समझाते हुए कन्हैया कुमार ने कहा कि युवा देश में 45 साल में आज सबसे ज्यादा बेरोजगार है। इसलिए युवा न्याय का मतलब है, युवाओं को रोजगार मिले। भागीदारी न्याय- हमें लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करनी है, चाहे वह किसी भी क्षेत्र में क्यों ना हो। नारी न्याय- महिलाओं के लिए एक सुरक्षित और आजाद समाज होना चाहिए साथ ही किसान न्याय पर उन्हेंने कहा कि किसानों को उनकी फसल के सही दाम मिलने चाहिए। श्रमिक न्याय- श्रमिकों को उचित दाम नहीं मिल रहा है, कांग्रेस सरकार उनको उचित दाम दिलाएगी।

अमस में राहुल गांधी पर मामला दर्ज
असम यात्रा के दौरान पुलिस ने हिंसा में शामिल होने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के अन्य नेताओं के खिलाफ संज्ञान लेते हुए मंगलवार को FIR दर्ज की थी। हिंसा की ये घटनाएं उस समय हुईं जब पार्टी नेताओं ने गुवाहाटी में प्रवेश करने की कोशिश में बैरिकेडिंग तोड़ दिए और पुलिसकर्मियों के साथ झड़प भी हुई।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00