भोपाल, 13 दिसंबर 2023
मोहन यादव ने बुधवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके अलावा जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने भी शपथ ली। दोनों को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने इन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण का कार्यक्रम भोपाल स्थित मोती लाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे समेत दूसरे केंद्रीय मंत्रियों के अलावा भाजपा संगठन के पदाधिकारी और हजारों कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा ‘देश के हृदयस्थल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर डॉ. मोहन यादव और उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को हार्दिक बधाई !’ आगे उन्होंने लिखा ‘मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में राज्य में डबल इंजन सरकार दोगुने जोश के साथ काम करेगी और विकास के नए प्रतिमान गढ़ेगी। इस अवसर पर यहां के अपने सभी परिवारजनों को भी मैं ये भरोसा दिलाता हूं कि भाजपा सरकार आपके जीवन को आसान बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी।
Latest News
- विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली
- भजन लाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री
- चुनाव से पहले लोगों का दिल जीतना जरुरी
Follow Us On: Facebook | X | LinkedIn | YouTube | Instagram