Home Politics अयोध्या पूरे उत्तर प्रदेश के विकास को दिशा देगी

अयोध्या पूरे उत्तर प्रदेश के विकास को दिशा देगी

विकास और विरासत की साझा ताकत 21वीं सदी में भारत को सबसे आगे ले जाएगी-पीएम

by Live Times
0 comment
PM-AYODHYA-RALLY

30 दिसंबर 2023

अयोध्या दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक रैली को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के उस ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है, जब नवनिर्मित राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह होगा। इसे लेकर अयोध्या के लोगों में उत्साह, उमंग बहुत स्वाभाविक है।

पीएम मोदी की बड़ी बातें –

  • एक समय था जब इसी अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे।
  • आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं देश के चार करोड़ गरीबों को भी मिला है।
  • भारत के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं।
  • मैं भी आपकी तरह उतना ही उत्सुक हूं।
  • हम सभी का उत्साह, उमंग अयोध्या की सड़कों पर भी पूरी तरह से नजर आ रहा था।
  • यहां विकास की भव्‍यता दिख रही है तो कुछ दिन बाद यहां विरासत की भव्यता और दिव्यता दिखने वाली है।
  • विकास और विरासत की साझा ताकत 21वीं सदी में भारत को सबसे आगे ले जाएगी।
  • मेरी गारंटी में इतनी ताकत इसलिए है क्योंकि मोदी जो कहता है, उसे पूरा करने के लिए अपना जीवन खपा देता है।
  • मैं दिन और रात एक कर देता हूं और अयोध्या नगरी इस बात की साक्षी है।
  • मकर संक्रांति के दिन और 14 जनवरी से 22 जनवरी तक बड़े स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाना चाहिए।
  • यहां जमा भीड़ सियावर राम चंद्र का नारा लगाए
  • 30 दिसंबर 1943 को सुभाष चंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहराकर आजादी का जयघोष किया था
  • आज इस पावन दिवस पर आजादी के अमृत काल के संकल्प को आगे बढ़ा़ रहे हैं।
  • वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनों की त्रिशक्ति भारतीय रेलवे का कायाकल्प करने जा रही है।
  • दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नयी ऊंचाई पर पहुंचना है तो उसे अपनी विरासत को सहेजना होगा।
  • हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है।
  • विरासत हमें सही मार्ग दिखाती है, इसलिए आज का भारत पुरातन और नूतन को आत्मसात करते आगे बढ़ रहा है।
  • आज भारत अपने तीर्थों को तो संवार ही रहा है, डिजिटल तकनीक की दुनिया में भी छाया हुआ है।
  • आज भारत काशी विश्‍वनाथ धाम के साथ ही देश में 30 हजार पंचायत भवन भी बनवा रहा है।
  • हम चांद, सूरज और समुद्र की गहराइयों को नाप रहे हैं तो अपनी पौराणिक मूर्तियों को भी भारत वापस ला रहे हैं।
  • आज के भारत का मिजाज अयोध्या में स्पष्ट दिखता है।
  • अयोध्या में आज प्रगति का उत्‍सव है और कुछ दिन बाद यहां परंपरा का भी उत्‍सव होगा।
  • मुझे खुशी है कि अयोध्या हवाई अड्डे का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है।
  • महर्षि वाल्मीकी ने ही प्रभु श्रीराम के अस्तित्व से दुनिया को परिचित कराया।
  • श्रीराम ने महर्षि वाल्मीकी के लिए कहा था, त्रिकालदर्शी मुनि नाथा यानी हे, मुनि आप त्रिकालदर्शी हैं और संपूर्ण विश्व आपके लिए हथेली पर रखे हुए बेर के समान है।
  • त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या धाम का नाम यहां आने वाले हर यात्री को धन्य करेगा।
  • प्राचीन काल में अयोध्या का वर्णन महर्षि वाल्मीकि ने विस्तार से किया है।
  • वाल्मीकि जी बताते हैं कि महान अयोध्या पुरी धन धान्य से परिपूर्ण और आनंद से भरी हुई थी।
  • अयोध्या में विज्ञान और वैराग्‍य तो था ही उसका वैभव शिखर पर था।
  • आने वाले समय में अयोध्या नगरी, अवध क्षेत्र ही नहीं पूरे उत्तर प्रदेश के विकास को दिशा देने वाली है।
  • अयोध्या नगरी से नयी ऊर्जा मिल रही है। आधुनिक अयोध्या को देश के नक्शे पर फिर से गौरव के साथ स्थापित करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करने से पहले यहां 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की केन्‍द्र और राज्‍य सरकार की 46 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस दौरन यहां शंखनाद की ध्वनि और ‘राम राम-जय जय राजाराम’ भजन भी गूंज था।

पीएम की सभा के समय यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, रेल मंत्री अश्विनी वैष्‍णव यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ब्रजेश पाठक और तमाम भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए Livetimes News के साथ जुड़े रहें।

देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें FACEBOOK पर लाइक करें या TWITTER पर फॉलो करें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00