Home Religious Hindu Faith : ये बुरे कर्म कर देते हैं जीवनभर के पुण्यों को नष्ट

Hindu Faith : ये बुरे कर्म कर देते हैं जीवनभर के पुण्यों को नष्ट

by Pooja Attri
0 comment
deeds

Hindu Religion: ऐसी धारणा है कि व्यक्ति के द्वारा किए गए ये कर्म मृत्यु के पश्चात भी उसके साथ रहते हैं जिसके आधार पर व्यक्ति का अगला जन्म निर्धारित होता है।

13 March 2024

Hindu Mythology: हिंदू मान्यतानुसार, व्यक्ति अपने पूरे जीवनकाल में जो कर्म करता है उसके अंतिम समय में वहीं उसके साथ जाते हैं। जो इंसान अच्छे कर्म करता है उसको पुण्य और जो बुरे कर्म करता है उसको पाप की प्राप्ति होती है। साथ ही ऐसी धारणा है कि व्यक्ति के द्वारा किए गए ये कर्म मृत्यु के पश्चात भी उसके साथ रहते हैं जिसके आधार पर व्यक्ति का अगला जन्म निर्धारित होता है।

स्त्री अपमान

सनातन धर्म में स्त्री को बेहद पूजनीय माना गया है। अगर कोई इंसान नारी के साथ दुर्व्यवहार और अपमान करता है तो शास्त्रों के मुताबिक वो पाप का भागी होता है। जो व्यक्ति नारी का अपमान करता है उसके जीवनभर किए गए सारे अच्छे कर्मों का नाश हो जाता है।

साधु-संतों का अपमान

हिंदू धर्म में मेहमानों और साधु-संतों को विशेष स्थान दिया गया है। जो व्यक्ति घर आए मेहमानों और साधु-संतों का अपमान करता है, उसके सारे अच्छे कर्म यानी पुण्यों का नाश हो जाता है।

गाय की रोटी

सनातन धर्म में पहली रोटी गाय और दूसरी रोटी पक्षियों को खिलाने की बात कही गई है। ऐसे में खुद सबसे पहले भोजन ग्रहण न करके पशु-पक्षियों के लिए निकालना चाहिए। शास्त्रों के मुताबिक, जो व्यक्ति मात्र अपने लिए खाना पकाते हैं और भगवान को भोग नहीं लगाते हैं वो पाप के भागीदार होते हैं।

Disclaimer: ये खबर सिर्फ आपको जागरूक करने के लिए लिखी गई है। इसका उपयोग करने से पूर्व विशेषज्ञ से जरूर सलाह लें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00