Home Lifestyle रोज़ खाली पेट खाएं ये चीज,1 चम्मच से मिलेंगे 5 गजब के फायदे

रोज़ खाली पेट खाएं ये चीज,1 चम्मच से मिलेंगे 5 गजब के फायदे

घी खाने से सेहत को मिलते हैं गज़ब फायदे

by Farha Siddiqui
0 comment
5 amazing benefits of desi ghee

27 january 2024

घी एक सुपरफूड है जो भारत की हर रसोई में पाया जाता है। घी में स्वस्थ वसा, विटामिन और खनिज जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं। यही कारण है कि घी को सदियों से घरेलू उपचार के तौर पर उपयोग में लाया जाता रहा है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आमतौर पर घी को लोग रोटी पर लगाकर या दाल और सब्जी में डालकर खाना खूब पसंद करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट 1 चम्मच घी गुनगुने पानी के साथ सेवन करते हैं तो इससे आपकी सेहत को ढेरों लाभ मिलते हैं। चलिए जानते हैं खाली पेट घी का सेवन करने के लाभ।

स्किन को हेल्दी बनाए

घी एक ऐसा सुपरफूड है जो कैल्शियम, स्वस्थ वसा, ओमेगा -3 फैटी एसिड और विटामिन ए, डी, ई और के जैसे कई सेहतमंद गुणों से भरपूर होता है। इसके रोजाना सुबह खाली पेट सेवन से शरीर की कोशिकाएं हेल्दी बनी रहती हैं। रूखी और बेजान त्वचा में नमी आती है जिससे स्किन सोफ्ट बनती है। साथ ही चेहरे के रिंकल्स और एक्ने की प्रॉब्लम भी कम होती है।

शरीर को रखे गर्म

अगर आपको ज्यादा ठंड लगती है तो ऐसे में आप सर्दी के मौसम में रोजाना सुबह खाली पेट घी जरूर खाएं। इससे आपके शरीर को अंदर से गर्मी मिलती है। नियमित रूप से सुबह घी का सेवन करने से आप सर्दी के मौसम में होने वाले बुखार और ज़ुखाम की चपेट में जल्दी से नहीं आते। साथ ही गले और सीने में होने वाले संक्रमण से भी बचे रहते हैं।

हेल्दी दिमाग

अगर आप सर्दियों के मौसम में रोजाना सुबह खाली पेट घी का सेवन करते हैं तो इससे आपका दिमाग हाइड्रेटेड रहता है, जिससे एकाग्रता को बढ़ाने में मदद मिलती है। घी में विटामिन ई की अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में अगर आप सुबह खाली पेट घी खाते हैं तो आप दिमाग से जुड़ी बीमारियों से भी बचे रहते हैं।

जोड़ों के दर्द में राहत प्रदान करे

घी में ओमेगा-3 फैटी एसिड की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जिससे जोड़ों के दर्द और सूजन से छुटकारा मिलता है। अगर आप नाश्ते में रोजाना एक चम्मच घी का सेवन करते हैं तो शरीर में कैल्शियम की कमी पूरी होती है। साथ ही जोड़ों के दर्द और ऐंठन में आराम मिलता है। इतना ही नहीं खाली पेट घी का सेवन करने से बढ़ते वजन को भी कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

आंखों की अच्छी सेहत

घी में फैटी एसिड पाया जाता है इसलिए इसके रोजाना सेवन से आंखों को कूलिंग इफेक्ट मिलता है। इससे आंखों में मौजूद सूखापन दूर करने में मदद मिलती है।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00