Home Politics अखिलेश यादव के निशाने पर भाजपा  

अखिलेश यादव के निशाने पर भाजपा  

भाजपा यूपी में हारेगी तभी देश से हटेगी- अखिलेश

by Live Times
0 comment
AKILESH-PM-WAR

30 दिसंबर 2023

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा हारेगी तभी केंद्र की सत्ता से बाहर होगी। अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है और ‘इंडिया’ गठबंधन लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराएगा।’

अखिलेश यादव की बड़ी बातें –

2024 के लोकसभा चुनावों में उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी भूमिका होगी।

उत्तर प्रदेश की जनता भाजपा का सफाया करेगी।

उत्तर प्रदेश में भाजपा हारेगी तो देश से हटेगी।

समाजवादियों ने नारा दिया है ‘80 हराओ, भाजपा हटाओ’।

हम इसी नारे को लक्ष्य मान कर काम कर रहे हैं।

भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी है।

भाजपा सरकार सामाजिक न्याय की विरोधी है।

जातीय जनगणना की विरोधी है।

बिना जातीय जनगणना सामाजिक न्याय नहीं मिल सकता।

भाजपा सरकार का जीरो टॉलरेंस जीरो हो चुका है।

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है।

सबसे ज्यादा अन्याय बेटियों, माताओं, बहनों के साथ उत्तर प्रदेश में हो रहा है।”

एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार जबसे केन्द्र में भाजपा सरकार आयी है एक लाख किसान आत्महत्या कर चुके हैं और भाजपा के पास इसका कोई जवाब नहीं है।

भगवान के यहां से किसी को निमंत्रण नहीं आता है, भगवान जिसे चाहते हैं उसे स्वयं बुला लेते हैं। भगवान बुलाएंगे तो हम जाएंगे।

सीट बंटवारा कोई बड़ा सवाल नहीं है, बड़ा सवाल यह है कि विपक्षी गठबंधन आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को हराएगा।

भाजपा को सत्ता से हटाकर लोकतंत्र बचाया जाएगा और ईवीएम स्वत: हट जाएंगी।

भाजपा सरकार लोकतंत्र विरोधी है। भाजपा फिर आ गयी तो लोगों के वोट डालने का अधिकार भी छीन लेगी।

देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए Livetimes News के साथ जुड़े रहें।

देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें FACEBOOK पर लाइक करें या TWITTER पर फॉलो करें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00