Home Politics एक्ट्रेस कंगना मंडी से तो अरुण गोविल मेरठ से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा से कई दिग्गजों को मिली निराशा; देखें पूरी लिस्ट

एक्ट्रेस कंगना मंडी से तो अरुण गोविल मेरठ से लड़ेंगे चुनाव, भाजपा से कई दिग्गजों को मिली निराशा; देखें पूरी लिस्ट

by J P Yadav
0 comment
BJP Fifth List Released For Lok Sabha election 2024

BJP Fifth List Released: केंद्रीय चुनाव समिति में मंथन के बाद भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की 5वीं सूची रविवार शाम को जारी की. मेरठ से अभिनेता अरुण गोविल चुनाव मैदान में उतरेंगे.

24 March, 2024

BJP Fifth List Released For Lok Sabha election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने रविवार शाम को उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी की, जिसका लंबे समय से इंतजार हो रहा था. इस सूची में कई बड़े लोगों को जगह मिली है तो कई दिग्गज नेताओं को भारतीय जनता पार्टी ने लगातार लोकसभा चुनाव जीतने के बाद भी टिकट नहीं दिया है. जिनका टिकट कटा है, उनमें बड़ा नाम वरुण गांधी का भी है, जिन्हें पीलीभीत से टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा ने यहां से जितिन प्रसाद को उम्मीदवार घोषित किया है.

यूपी की सूची

  • राघव लखनपाल : सहारनपुर लोकसभा सीट
  • मुरादाबाद- सर्वेश सिंह : लोकसभा सीट
  • अरुण गोविल : मेरठ लोकसभा सीट
  • अतुल गर्ग : गाजियाबाद लोकसभा सीट
  • सतीश गौतम : अलीगढ़ लोकसभा सीट
  • अनूप वाल्मीकि : हाथरस लोकसभा सीट
  • दुर्विजय सिंह शाक्य : बदायूं लोकसभा सीट
  • छत्रपाल सिंह गंगवार : बरेली लोकसभा सीट
  • जितिन प्रसाद : पीलीभीत लोकसभा सीट
  • मेनका गांधी : सुलतानपुर लोकसभा सीट
  • रमेश अवस्थी : कानपुर लोकसभा सीट
  • राजरानी रावत : बाराबंकी लोकसभा सीट
  • अरविंद गोंड : बहराइच लोकसभा सीट

गिरिराज सिंह बेगुसराय से लड़ेंगे चुनाव

भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की उजियारपुर लोकसभा सीट से नित्यानंद राय का उतारा है तो गिरिराज सिंह बेगुसराय से चुनाव लड़ेंगे. इसी तरह चर्चित लोकसभा सीट पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद को टिकट दिया गया है. गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री हैं तो रविशंकर प्रसाद केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. गिरिराज सिंह बिहार के बड़े भूमिहार नेताओं में गिने जाते हैं.

भाजपा के अहम उम्मीदवार

  • संजय जायसवाल : पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट
  • गोपाल जी ठाकुर : दरभंगा लोकसभा सीट
  • राज भूषण निषाद : मुजफ्फरपुर लोकसभा सीट
  • जनार्दन सिंह सिग्रिवाल : महाराजगंज लोकसभा सीट
  • राधा मोहन सिंह : पूर्वी चंपारण लोकसभा सीट
  • प्रदीप कुमार सिंह : अररिया लोकसभा सीट
  • सुशील कुमार सिंह : औरंगाबाद लोकसभा सीट
  • अशोक कुमार यादव : मधुबनी लोकसभा सीट
  • राजीव प्रताप रूडी : सारण लोकसभा सीट
  • नित्यानंद राय : उजियारपुर लोकसभा सीट
  • गिरिराज सिंह : बेगुसराय लोकसभा सीट
  • विवेक ठाकुर : नवादा लोकसभा सीट
  • रविशंकर प्रसाद : पटनासाहिब लोकसभा सीट
  • रामकृपाल यादव : पाटलिपुत्र लोकसभा सीट
  • राजकुमार सिंह : आरा लोकसभा सीट
  • मिथिलेश तिवारी : बक्सर लोकसभा सीट
  • शिवेश राम : सासाराम लोकसभा सीट

कंगना रनौत मंडी से होंगी उम्मीदवार

हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि मेरठ से अरुण गोविल चुनाव में उतरेंगे. कंगना रनौत जानी मानी अभिनेत्री हैं तो अरुण गोविल ने रामानंद सागर के धारावाहिक ‘रामायण’ में राम की भूमिका निभाई थी, जिसके चलते उनकी छवि आज भी साफ सुथरी मानी जाती है.

गाजियाबाद सीट पर अतुल गर्ग होंगे उम्मीदवार

हरियाणा में कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से नवीन जिंदल को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि दिल्ली से सटी गाजियाबाद सीट पर अतुल गर्ग को भाजपा ने उतारा है. इस तरह यहां से केंद्रीय मंत्री वीके सिंह का पत्ता साफ हो गया है. इसका अंदेशा पहले से ही लगाया जा रहा था.

संबित पात्रा पुरी से लड़ेंगे चुनाव

झारखंड की दुमका लोकसभा सीट से सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है. वह कुछ दिन पहले ही भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई हैं. इसके बाद कर्नाटक की बेलगाम से जगदीश शेट्टार को टिकट मिला है. उधर, चिक्काबल्लापुर से के सुधाकरन को टिकट मिला है. भाजपा ने ओडिशा की संबलपुर सीट से धर्मेंद्र प्रधान, बालासोर से प्रताप सारंगी और पुरी से संबित पात्रा को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा, चर्चित भुवनेश्वर सीट से अपराजिता सारंगी को भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है.

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00