Home Politics Haryana Politics : नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

Haryana Politics : नायब सिंह सैनी होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री

by Rashmi Rani
0 comment
Manhor Lal Khattar

Haryana Political Crisis : हरियाणा में जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) द्वारा भाजपा से समर्थन वापस लेने के बाद मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब प्रदेश के नए सीएम नायब सिंह सैनी होंगे।

12 March 2024

Haryana Political Crisis: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले हरियाणा की राजनीति में बड़ा उलटफेर देखा गया, मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। अब उनकी जगह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी (Nayab Singh Saini) हरियाणा के नए मुख्यमंत्री होंगे। दरअसल, जननायक जनता पार्टी (JJP) ने भाजपा से अपना चार से अधिक पुराना गठबंधन तोड़ दिया। इसके बाद पैदा हुआ संकट के बीच भाजपा की विधायक दल की बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि नायब सिंह को प्रदेश की कमान सौंपी जाएगी। इसी के साथ मंगलवार शाम 5 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण होगा।

नायब सिंह कुरुक्षेत्र से हैं सांसद
नायब सिंह सैनी वर्तमान समय में कुरुक्षेत्र संसदीय लोकसभा सीट से सांसद हैं। इससे पहले वह साल 2014 में नारायणगढ़ विधानसभा से एमएमल का चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे थे। 2016 में हरियाणा सरकार में मंत्री बनाए गए। बता दें कि नायब सिंह आरएसएस के कार्यकर्ता भी हैं। इसके साथ ही वह करोड़ों की संपत्ति के मालिक भी हैं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले दाखिल चुनावी घोषणा पत्र के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति 3,57,85,621 रुपये है।

यह भी पढ़ें : Rahul Gandhi: लोकसभा चुनाव में मोदी को टक्कर देगी राहुल की 5 गारंटी

क्या अनिल विज हुए नाराज!
वहीं, कहा जा रहा है कि विधायक दल की बैठक के दौरान पूर्व गृहमंत्री अनिल विज को नायाब सिंह के नाम पर एतराज था, जिसके कारण वह मीटिंग से नाराज होकर निकल गए। अनिल विज छह बार के विधायक हैं, लेकिन उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया। बताया जा रहा है कि नायाब सिंह के साथ दो डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाए जा सकते हैं।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00