Home Regional मुख्यमंत्री योगी का ‘जवान’ अवतार

मुख्यमंत्री योगी का ‘जवान’ अवतार

भारतीय सेना 140 करोड़ लोगों की शक्ति और साहस का प्रतीक-सीएम योगी

by Live Times
0 comment
CM-YOGI-ARMS-ARMY

05 जनवरी 2024

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में सेना के मध्य कमान में आयोजित तीन दिवसीय ‘नो योर आर्मी’ समारोह की शुरुआत की। मुख्यमंत्री योगी ने सेना के अधिकारियों से विभिन्न हथियारों और सैन्य साजों-सामानों के बारे में जानकारी ली। साथ ही सेना के हथियारों पर हाथ आजमाते भी नजर आए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि भारतीय सेना देश के 140 करोड़ जनता की शक्ति और साहस का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त सेना ही सुरक्षित और संप्रभु राष्ट्र की परिकल्पना को साकार कर सकती है।

पहली बार देश की राष्ट्रीय राजधानी के बाहर आयोजित हो रहे ‘नो योर आर्मी’ फेस्टिवल के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री का विशेष रूप से धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि समारोह के लिए लखनऊ स्थित सेंट्रल कमांड को चुना जाना गर्व की बात है। यह प्रदेश के युवाओं को भारतीय सेना को नजदीक से जानने और सेना के शौर्य और पराक्रम को पहचानने का मौका है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश वीरों की भूमि है। देश की सुरक्षा के लिए लड़ी गई हर लड़ाई में हमारे जवानों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। देश की सुरक्षा करते हुए हमारे जवानों ने प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

सीएम योगी ने बताया कि देश में 100 नये सैनिक स्कूल बनाए जा रहे हैं। इनमें से उप्र में 16 सैनिक स्कूल बनाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वृंदावन में बालिकाओं के लिए सैनिक स्कूल प्रारंभ किया गया है।

इस दौरान सिख रेजीमेंट के जवानों ने साहसिक पंजाबी धुनों पर अपने पारंपरिक शौर्य कला का शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने सिख रेजिमेंट के शौर्य कला प्रदर्शन को शानदार बताते हुए कहा कि ये भारत की प्राचीन कला है, जिसके जरिए हमारे पारंगत युवा आक्रांताओं को मुंहतोड़ जवाब देते थे।

देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए Livetimes News के साथ जुड़े रहें।

देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें FACEBOOK पर लाइक करें या TWITTER पर फॉलो करें।

You may also like

Leave a Comment

Feature Posts

Newsletter

Subscribe my Newsletter for new blog posts, tips & new photos. Let's stay updated!

@2024 Live Times News. All Right Reserved.

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?
-
00:00
00:00
Update Required Flash plugin
-
00:00
00:00